..................... Border 2 Advance Booking collection sunny deol varun Dhawan Ahan Shetty movie bumper earning - Hindi Filmibeat

Border 2 Advance Booking का तूफान! सनी देओल की दहाड़ से कांपेगा बॉक्स ऑफिस, रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़

Border 2 Advance Booking: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी कि 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म 1997 की कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा फिल्म का सीक्वल है। बॉर्डर 2 को लेकर बज़ काफी तेज है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेज हो रही है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो गुरुवार की सुबह तक फिल्म के कुल 182,793 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। वहीं एनालिस्ट की मानें तो यह आंकड़े 24 घंटें में दो गुना हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बॉर्डर 2 ओपिनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी।

Border 2 Advance Booking

ओपिनिंग डे पर करेगी बंपर कमाई

अच्छी बात यह है कि फिल्म 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है। जो फिल्म को अच्छी कमाई देने में सपोर्ट करेगी। माना जा रहा है कि फिल्म इस खास मौके पर बंपर कमाई कर सकती है। देशभक्ति के जुनून से भरी इस फिल्म के चर्चे जोरों शोरों पर हैं। इस फिल्म से पहले सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हुई थी। जिसकी एडवांस बुकिंग 2.37 करोड़ रुपये थी वहीं उनकी फिल्म गदर 2 ने 17.60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी।

5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म कल 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। गुरुवार सुबह तक इसके 13769 शोज बुक हो चुके हैं। वहीं 2D, Dolby Cine और 4DX वर्जन मिलाकर कुल 1.82 लाख रुपये के टिकट सेल हो चुके हैं और 5.86 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई भी हो चुकी है। ब्लॉक सीटों से कमाई को जोड़ दें तो यह आंकड़ा लगभग 10.21 करोड़ रुपये का है। माना तो फिलहाल यह जा रहा है कि फिल्म कल तक दो गुना कलेक्शन कर लेगी।

Read more about: border 2 box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X