Box Office बॉम्बे वेलवेट पहले दिन 6 करोड़ पर अटकी, मुश्किल है टिके रहना
अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट का एक दो हफ्ते से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। सिंगल स्क्रीन्स पर तो गब्बर ने ही डेरा जमाए रखा और मल्टीप्लेक्स पर पीकू ने। बॉम्बे वेलवेट ने हालांकि सुर्खियां काफी बनाईं लेकिन फिल्म दर्शकों को निराश कर गयी। बॉम्बे वेलवेट ने पहले दिन करीब 5-5.30 करोड़ की कमाई की। जो कि उम्मीद से काफी कम है।
पिछले महीने रिलीज हुई रॉय से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि फिल्म में रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल जैसे बेहतरीन एक्टर जो शामिल थे। दर्शक पहले दिन काफी खुशी खुशी आए और फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी बेहतर रहा। लेकिन फिल्म ने दर्शकों को इतना निराश किया कि दूसरे ही दिन से रॉय का कलेक्शन खराब होने लगा।
इतना ही नहीं रणबीर पर भरोसा करके लोग बेशरम भी देखने गये, पहले ही दिन में बेशरम ने करीब 21 करोड़ की कमाई की। लेकिन पहले दिन के बाद लोगों ने फिल्म को एक सिरे से नकार दिया। बॉम्बे वेलवेट को लेकर रणबीर कपूर ने काफी बड़े बड़े वादे किये थे और कहा था कि बॉम्बे वेलवेट उनके फैंस की निराशा को दूर कर सकेगी।
लेकिन ऐसा ना हो सका। वहीं पीकू लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन के साथ टिकी हुई है। तरन आदर्श ने ट्विटर पर पीकू कलेक्शन के बारे में लिखते हुए ट्वीट किया है एक हफ्ते में पीकू का कुल कलेक्शन है 41.42 करोड़। बेहतरीन।


Click it and Unblock the Notifications



