»   » BOX OFFICE: अजय, शाहरूख, सलमान की क्वीन हैं काजोल

BOX OFFICE: अजय, शाहरूख, सलमान की क्वीन हैं काजोल

[#HappyBirthdayKajol] 5 अगस्त को काजोल अपना जन्मदिन मना रही हैं। कौन सा उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो हमेशा से उतनी ही हसीन रही हैं। चाहे वो अंजली हो या फिर मीरा। बॉक्स ऑफिस की सफलता का श्रेय हमेशा हीरो को दिया जाता है लेकिन अगर हम कुछ भूल जाते हैं तो वो है बॉक्स ऑफिस क्वीन। ये बात तब की है जब फिल्में अच्छी और बुरी होती थीं।

आज की तरह शाहरूख, सलमान और अक्षय़ जैसे सुपरस्टार्स की नहीं चलती थीं और इनकी फिल्मों का मतलब 100 करोड़ नहीं होता था। उस समय पर इन सुपरस्टार्स को बॉक्स ऑफिस किंग बनाने वाली क्वीन थीं काजोल। देखिए वो फिल्में जिन्होंने काजोल ही नहीं बल्कि शाहरूख, सलमान से लेकर अजय, अक्षय तक को बनाया था बॉक्स ऑफिस किंग -

बाज़ीगर

बाज़ीगर

शाहरूख खान स्टारर बाज़ीगर अगर प्रिया मेहरा यानि कि काजोल नहीं होती तो सोचिए कि फिल्म का क्या हाल होता। फिल्म ज़बर्दस्त हिट थी।

ये दिल्लगी

ये दिल्लगी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों को काजोल ने रातों रात बॉक्स ऑफिस की चाभी दिलवाई थी।

करण अर्जुन

करण अर्जुन

सलमान और शाहरूख को एक साथ बॉक्स ऑफिस किंग बनाकर काजोल ने जाती हूं मैं से तहलका किया था।

दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे

क्या हम कुछ कहें या फिर आप समझ गए.... ;)

गुप्त

गुप्त

इस फिल्म को बॉबी देओल के जीवन की एकमात्र उपलब्धि कही जा सकती है जिसमें कम से कम योगदान उनका था।

सपने

सपने

उफ्फ प्रभुदेवा और काजोल का एक बगिया में रहती है एक मैना कोई कभी भी भूल सकता है क्या।

इश्क

इश्क

काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री, काजोल जुही की कॉमिक टाईमिंग, काजोल आमिर के इमोशन इस फिल्म में सब था।

प्यार किया तो डरना क्या

प्यार किया तो डरना क्या

सलमान खान और काजोल एक साथ इतने प्यारे लगेंगे किसी ने सोचा था?

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है

सलमान और शाहरूख के बीच में फंस कर काजोल ने फिर एक बार बॉक्स ऑफिस और लोगों का दिल दोनों जीता।

दुश्मन

दुश्मन

इस फिल्म के लिए दो काजोल ही काफी थीं तभी शायद फिल्म में हीरो से ज़्यादा लोगों को काजोल और आशुतोष राणा याद हैं।

प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था

गाने से लेकर रोमांस तक , केमिस्ट्री से लेकर डांस तक इस फिल्म में सब कुछ परफेक्ट था। 

हम आपके दिल में रहते हैं

हम आपके दिल में रहते हैं

अनिल कपूर के साथ भी काजोल की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। और इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के दिल में जगह दी थी।

कभी खुशी कभी गम

कभी खुशी कभी गम

Aye Haye <3 <3 शाहरूख और काजोल को साथ में देखने के बाद तो बस यही कहने का मन करता है।

फना

फना

ज़ूनी ने जिस तरह से इस फिल्म को संभाला था उसके आगे आमिर खान भी फीके ही नज़र आए थे।

माई नेम इज़ खान

माई नेम इज़ खान

एक बार फिर से शाहरूख और काजोल लेकिन इस बार एक दम जुदा अंदाज़ में। सबसे अलग!

दिलवाले

दिलवाले

डबल Aye Haye <3 रोहित शेट्टी को जितना थैंक्यू बोला जाए कम है। लेकिन क्या आप जानते हैं---->[सलमान से लेकर शाहरूख तक सबको किया था काजोल ने REJECT!]

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X