BOX OFFICE: अक्षय कुमार से लेकर शाहरूख हुए पीछे.. ये बन गए सुपर 'खान' स्टार
2017 में यदि कोई फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही है तो वह है 'बाहुबली 2'.. फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता पाई है। लेकिन इन सबके के बीच यदि कोई और एक फिल्म सभी का ध्यान आकर्षित किया है.. तो वह है इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' ने।
अक्षय कुमार का धमाका.. ट्रेलर रिलीज के साथ ही बनाया RECORD
फिल्म का विषय लोगों को कितना पसंद आया.. इसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख गई। बता दें, हिंदी मीडियम 2017 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 62 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है।

खास बात यह है कि फिल्म ने धीरे धीरे अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है। शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल को तो फिल्म पहले ही पीछे कर चुकी है। इरफान स्टारर यह फिल्म साल 2017 की सबसे सफल हिंदी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











