#BoxOffice: शिवाय ने जीत ली बाज़ी....ऐ दिल है मुश्किल की मुश्किल
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई और ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय का घमासान जारी रहा। जानिए पूरा हफ्ता कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल।
28 अक्टूबर को दीवाली पर दो बड़ी फिल्मों ने धमाका किया शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल - दोनों ही बड़ी फिल्में हैं, इसलिए दर्शकों को इस टक्कर में काफी दिलचस्पी है।
ऐ दिल है मुश्किल में वो सब है जो एक धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में होना चाहिए - बेहतरीन स्टारकास्ट, खूबसूरत लोकेशन, दिल छू लेने वाला संगीत, प्यार, दोस्ती, रोमांस, डांस और फिर टूटा हुआ एक दिल जो संभाला जाए। इस बार काफी दिल टूटे क्योंकि फिल्म में कुछ गमगीन सी आंखे थीं बिल्कुल खाली सी।

शिवाय तो बस जनाब लोगों ने किसी तरह देख ली। फिल्म अजय देवगन की कहानी है और अजय देवगन की ही कहानी है। हालांकि फिल्म के लोकेशन और सीन काफी दिलचस्प थे वहीं फिल्म का एक्शन भी दमदार था।
[मैं कूड़ा भी बनाऊं तो 200 करोड़ कमा लेगी!]
दोनों ही फिल्मों ने एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी है और अभी भी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई हैं। जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications











