#Sultan: बॉक्स ऑफिस पर 630 करोड़ का दांव....बिकेंगे या टिकेंगे सलमान?

By Trisha

सलमान खान ने हमेशा कहा है कि उन्हें पिछले से बेहतर करना पसंद है। और यही कारण है कि लोग हमेशा उनके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नज़रें जमाए बैठे रहते हैं।

हाल ही में सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने साफ किया कि फिल्म को लेकर वो काफी नर्वस हैं। क्योंकि अभी से सुलतान की तुलना बजरंगी भाईजान से की जा रही है और बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड शानदार था।
[#Catch: 3 मिनट...30 तस्वीरें और सामने आया REAL सुलतान!]

और अगर सलमान को अपना ही ईद रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें वर्ल्डवाइड 626 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ना है जो बजरंगी भाईजान ने बनाया था।

हालांकि सुलतान को लेकर फैन्स में काफी क्रेज़ था और इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म धमाकेदार ईद ओपनिंग करेगी। लेकिन अभी तक फिल्म को लेकर वो दीवानगी नहीं दिख रही है जो ईद के पहले बजरंगी भाईजान के लिए थी।
["सुलतान सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्म है!"]

ऐसे में सुलतान के डायरेक्टर का थोड़ा नर्वस होना तो बनता है। ऊपर से सुलतान की टीम ने बजरंगी भाईजान से तुलना कर पहले ही अपना टार्गेट काफी ज़्यादा बना लिया है।

देखिए बॉलीवुड की हाल ही में हुई ईद रिलीज़ और उनका बॉक्स ऑफिस स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X