#BoxOffice2016: ये रहा फाइनल फैसला...कौन टिका और कौन बिका
2016 में बॉक्स ऑफिस का कैसा हाल रहा जानिए कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फिल्में हुईं फ्लॉप। पूरा का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पढ़िए यहां।
2016 बीत चुका है लेकिन हमें ये बीता हुआ साल दे गया कुछ बेहतरीन फिल्में। कुछ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा गईं तो कुछ का खाता भी नहीं खुला। कुछ फिल्मों ने दंगल काट दिया तो कुछ बॉक्स ऑफिस की सुलतान बन गई। अगर छोटी फिल्मों को हटा दिया जाए तो इस साल केवल 70 ए लिस्ट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुईं।
हालांकि इनमें से कुछ अंग्रेज़ी फिल्मों का डब वर्जन थीं पर उन्होंने भी दबाकर कमाई की। सीक्वल तो इस साल नहीं टिके वहीं रीमेक भी बिक नहीं। पर छोटी फिल्मों ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं स्टार पावर भी बिक गया।

हालांकि कंटेंट के लिहाज़ से ये साल काफी दिलचस्प रहा। या यूं कहिए कि केवल इंटरटेनमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं बिका। बल्कि लोगों ने अच्छी फिल्मों को तवज्जो दी। यही कारण था कि जहां एयरलिफ्ट और नीरजा जैसी फिल्मों ने साल की बिल्कुल सीरियस शुरूआत की वहीं अलीगढ़ ने लोगों को हिला कर रखा।
[2017 का फिल्मी कैलेंडर]
साल का अंत भी ऐसे ही खत्म हुआ और दंगल जैसी फिल्म साल की बेस्ट फिल्म बनकर उभरी। हालांकि कुछ चीज़ों पर किसी का बस नहीं चलता है और उन चीज़ों में अक्षय कुमार की हाउसफुल सीरीज़ भी शामिल रही जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।
जानिए इस साल की ए लिस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











