#BoxOffice: दो खान्स की सुपरफ्लॉप की भरपाई करेगी एक अक्षय ब्लॉकबस्टर!

दो महीने बीत चुके हैं और 2017 में बॉक्स ऑफिस ने जितने प्लस पॉइंट बटोरे थे वो सारे ही दो सुपरफ्लॉप के साथ बराबर हो चुके हैं। अब मार्च में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा करेंगे।

2017 बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से शानदार जा रहा है। अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सब कुछ शानदार ही चल रहा था। हालांकि 2017 की शुरूआत ओके जानू के फ्लॉप होने से हुई पर फिल्म से ज़्यादा उम्मीदें किसी को नहीं थी।

इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाके होने लगे। रईस, काबिल, जॉली एलएलबी ने एक के बाद धड़ाधड़ 100 करोड़ की लाइन लगा कर रख दी। इस बीच द ग़ाज़ी अटैक जैसी कुछ छोटी फिल्मों ने दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक कमाई करती दिखीं।

bollywood-box-office-analysis-films-releasing-in-march

ऐसे में मार्च भी फिल्मों के लिहाज़ से काफी अच्छा महीना जाने वाला है। हालांकि एक महीने में 10 फिल्में रिलीज़ हो रही हैं जिनमें से कई क्लैश भी कर रही हैं लेकिन फिर भी हर फिल्म उतना ही कमाई कर पाएगी, जितनी उसकी क्षमता है। ना ज़रा भी कम, ना ज़रा भी ज़्यादा।

लेकिन फिर भी मार्च में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर स्टारडम का जलवा देखने को मिलेगा। वरूण धवन और अक्षय कुमार की फिल्में जहां धमाका करेंगी वहीं गोविंदा की कमबैक फिल्म को दर्शक कितना भाव देते हैं, ये भी देखना दिलचस्प होगा।
[#Shock: "हमें पता था कि फिल्म सुपरफ्लॉप होगी...हमने तो बस एहसान किया था"]

कुल मिलाकर 2017 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मार्च का भी अच्छा खासा हाथ होगा। वहीं पिछली दो सुपरफ्लॉप फिल्मों रंगून और ओके जानू की भरपाई होती भी नज़र आएगी।

देखिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा मार्च की फिल्मों का हाल -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X