रईस Vs काबिल: जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन बिका और कौन टिका!
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल आखिरकार 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म चलेगी या नहीं, उसके लिए हम लेकर आए हैं 26 जनवरी की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। जानिए कौन बिका है और कौन टिका!
25 जनवरी को शाहरूख खान की रईस, ऋतिक रोशन की काबिल से टक्कर लेने वाली है। दोनों ही फिल्म की टीम ने काफी कोशिश की पर इस क्लैश को कोई नहीं बचा पाया। अब आखिरकार 26 जनवरी के लंबे वीकेंड पर दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा मुनाफा कमाने की कोशिश करेंगी।
अब जब दो लोग भिड़ रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि एक जीतेगा भी। काबिल और रईस में कौन टिकेगा और कौन बिकेगा ये तो दोनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तय कर देगी।

वैसे भी 26 जनवरी फिल्मों की रिलीज़ के लिहाज़ से काफी अच्छा वीकेंड रहता है। साल की पहली ऑफिशियल छुट्टी और इसके अलावा साल की अमूमन पहली फिल्म का क्रेज़ लोगों में भरपूर रहता है। जिसके कारण इस वीकेंड की फिल्में धुंआधार कमाई करती हैं।
[...इसलिए मैं सलमान का बॉक्स ऑफिस कभी नहीं तोड़ पाऊंगा - शाहरूख]
ऐसे में रईस और काबिल दोनों के पास कमाई करने का काफी अच्छा मौका रहेगा। खासतौर से तब जबकि अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सूखा ही रहा है और आदित्य रॉय कपूर - श्रद्धा कपूर स्टारर ओके जानू को भी लोगों ने नकार दिया है।
जानिए हाल ही में आई फिल्मों का 26 जनवरी बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications