BOX OFFICE: ओपनिंग के साथ ही.. सलमान खान को खा गई ये फिल्म.. धुआंधार कमाई!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान चीन में एक हफ्ते से दौड़ रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने लगभग 20 मिलियन डॉलर की कमाई की है। लेकिन खास बात है कि अब वहां बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान को तेवर दिखाने हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर भी रिलीज हो चुकी है।
'हेट स्टारी 4' की ओपनिंग.. बाकी फिल्मों को किया पीछे!
बता दें, ब्लैक पैंथर ने चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। इसी के साथ फिल्म ने चीन के एक बड़े मार्केट पर कब्जा भी कर लिया है। फिल्म ने 22 मिलियन डॉलर की ओपनिंग दी है.. और पहले दिन ही बजरंगी भाईजान को पछाड़ दिया है।

सलमान खान की फिल्म के लिए अब कहीं ना कहीं टिके रह पाना मुश्किल होता जाएगा। बजरंगी भाईजान का दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार तक पहुंचने का ख्वाब अब टूटता नजर आ रहा है। बता दें, ब्लैक पैंथर को भारत में काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने लगभग 40 करोड़ की कमाई की थी।
बहरहाल, चीन की बात छोड़ें.. यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











