BIG CLASH..अक्षय पर खतरा..शाहरूख SAFE..ब्लाॅकबस्टर होना FIX

क्या सच में शाहरूख खान और अक्षय कुमार एक दूसरे के लिए बॅाक्स आॅफिस पर खतरा बन कर आयेंगे। यहां देखें एक खास रिपोर्ट.

By Prachi Dixit

रईस और काबिल के बाद साल का सबसे बड़ा टकराव शाहरूख खान स्टारर रहनुमा और अक्षय कुमार स्टारर टॅायलेट एक प्रेम कथा के बीच होने जा रहा है। इससे पहले अक्षय जून में अपनी फिल्म को रिलीज करने वाले थे।

लेकिन अचानकर से उन्होंने 11 अगस्त को अपनी इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला कर लिया। इसी दिन शाहरूख खान और इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म रहनुमा भी रिलीज होने वाली है।

शाहरूख ने पहले से ही इस तारीख को अपने लिए फिक्स करवा लिया था।खबर यह थी कि इस दिन अक्षय कुमार की क्रैक रिलीज होनी थी। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पायी।

Shahrukh Khan,Akshay Kumar

इसी का फायदा उठाते हुए अक्षय ने क्रैक की जगह टॅायलेट एक प्रेम कथा की रिलीज आगे बढ़ाकर 11 अगस्त कर ली। कुलमिलाकर देखा जाए तो अगर क्रैक रिलीज हो जाती तो अक्षय और शाहरूख का टकराव होना फिर भी तय था।

दूसरी तरफ फिल्म जानकारों का मानना है कि आखिर इन दोनों फिल्मों को लेकर इतना हंगामा क्यों बरपा है। दोनों ही फिल्में कंटेंट,किरदार और जोनर के लिहाज से बेहद अलग हैं।

मामला केवल शाहरूख और अक्षय की स्टार वेल्यू पर आकर सवाल खड़ा कर देता है। इसके बावजूद यह दोनों फिल्में दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हो सकती हैं। आखिर कैसे...यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X