..................... big budget releases 2016 wait to make way for 100 crore club - Hindi Filmibeat

#BreakKeBaad: 100 करोड़ क्लब पर हमला...3 महीने और 10 फिल्में

2016 के 9 महीने बीत चुके और अब तक हमें क्या मिला? वही सलमान खान और वही अक्षय कुमार। लेकिन रूकिए जनाब खेल तो अभी बाकी है। क्योंकि इंटरवल के बाद की पिक्चर अभी बाकी है। बोले तो 2016 का क्लाईमैक्स अभी बाकी है।

तो गणित बैठाइए, इस साल 100 करोड़ क्लब के नाम पर हमें मिली सुलतान (300 करोड़ प्लस) और ताबड़तोड़ दे दनादन टाइप अक्षय कुमार। उनकी तीन फिल्में आईं और तीनों ही सुपरहिट! 100 करोड़ क्लब वाली।

Box office 2016

लेकिन उसके अलावा बॉक्स ऑफिस सूखा रहा। क्यों, किसलिए, इन सबके कारण कई थे। शाहरूख खान एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश में फेल हो गए तो ऋतिक रोशन ने तो क्या किया और क्यों किया कुछ समझ नहीं आया।
[#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]

बहरहाल, अभी शो खत्म नहीं हुआ है क्योंकि इन आने वाले तीन महीनों में 4 बिल्कुल पक्की 100 करोड़ क्लब फिल्में हैं, दो शायद हां, शायद ना वाली 100 करोड़ फिल्में और 2 बिल्कुल सरप्राइज़ वाली 100 करोड़ फिल्में हैं।

और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा कह रहा है आने वाले समय का गणित। तो हमने फटाफट, बिना टाइम वेस्ट किए बना डाली है आने वाली फिल्मों की कुंडली -
[केवल 100 दिन और मिलेगा एक ही सुलतान!]
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर - दंगल
आमिर खान की इस फिल्म से सबको उम्मीदें हैं। 100 करोड़ तो उनके लिए बीती बात हो चुकी है। देखना तो ये है कि दंगल इस बार कहां तक जाती है। आमिर खान का अपना पीके रिकॉर्ड है, ओवरऑल 700 करोड़। आप लगाइए बोली हमारे कमेंट बॉक्स में!

ब्लॉकबस्टर - शिवाय
शिवाय 100 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। हो सकता है कि ये इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन जाए, सुलतान औऱ दंगल के बाद। अब देखना ये है कि शिवाय कुल कितना कमाती है और अजय देवगन के भक्तों में कितनी शक्ति है।

सुपरहिट - एम एस धोनी
जिस तरह से एम एस धोनी के ट्रेलर पर फैन्स ने रिएक्ट किया है, उससे ये साफ हो गया है कि धोनी के नाम पर सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमकने वाली है और धोनी भी पक्की बात है कि 100 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी। फिल्म सुपरहिट है, इसमें कोई शक नहीं है।

सुपरहिट - ऐ दिल है मुश्किल
फिल्म चलेगी और 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री पा लेगी। क्योंकि करण जौहर के नाम पर फिल्में बिकती हैं, इंटरनेशनल मार्केट में। वहीं ऐश्वर्या राय का ग्लैमर और फवाद खान की हॉटनेस भी बिकती है। और अब तो फिल्म से शाहरूख खान का नाम भी जुड़ चुका है इसलिए ऐ दिल है मुश्किल है आने वाली पक्की चौथी 100 करोड़ फिल्म।

चली तो धमाका होगा - रॉक ऑन 2
इस लिस्ट में पांचवी फिल्म है रॉक ऑन 2। अगर ये फिल्म चल गई तो धमाकेदार तरीके से चलेगी। अभी तक फिल्म की बीट कोई नहीं पकड़ पा रहा है लेकिन अगर दर्शक ने पहले दिन फिल्म पकड़ ली तो रॉक ऑन 2 होगी पांचवी 100 करोड़ फिल्म।

ईश्वर करे चल जाए - बेफिक्रे
हालांकि इस मामले में किसी को शक नहीं होना चाहिए। जिस बंदे का नाम आदित्य चोपड़ा हो, जो 22 साल की उम्र में इस देश की सबसे बड़ी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दे दे। उसके नाम पर कोई शक नहीं होना चाहिए। इसलिए सब चाहते हैं कि बेफिक्रे 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बने। और रणवीर सिंह के सितारे आजकल बुलंदी पर हैं, तो फिल्म 100 करोड़ क्लब की छठवीं फिल्म होगी।

सरप्राइज़ हिट - कहानी 2
जब कहानी आई थी तो किसी को नहीं लगा था कि फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। लेकिन फिल्म धमाकेदार निकली। अगर ऐसा कुछ विद्या बालन की फिल्म के साथ हुआ तो फिर निश्चित रूप से ये सातवीं 100 करोड़ फिल्म होगी। हालांकि 100 करोड़ तक पहुंचने में थोड़ा वक्त ज़रूर लगाएगी।

सरप्राइज़ धमाका - डियर ज़िंदगी
ये होगा इस साल का सरप्राइज़ धमाका। आलिया भट्ट और शाहरूख खान की डियर ज़िंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद हैं - गौरी शिंदे। अगर फिल्म वाकई अच्छी निकली तो फिल्म में 100 करोड़ क्लब के सारे नुस्खे मौजूद हैं।

किधर होगा क्या होगा - मिर्ज़िया
इस साल की ये सबसे अनोखी फिल्म हो सकती है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्ममेकिंग सबने रंग दे बसंती में भी देखी है और दिल्ली 6 में भी। इसलिए मिर्ज़िया किस ग्रुप में शामिल होगी, फिल्हाल कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X