BOX OFFICE: 'भूत' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का हफ्ता पूरा- हिट या फ्लॉप, जानें यहां
पिछले शुक्रवार रिलीज हुए फिल्में 'भूत' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता कर चुकी है। जहां विकी कौशल स्टारर फिल्म भूत औसत से भी नीचे रही है, वहीं आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान औसत जा रही है। दोनों ही फिल्मों से उम्मीद से कम कमाई की है और हिट की श्रेणी में शामिल होने से काफी दूर है।
भूत ने गुरुवार को 1.55 करोड़ की कमाई की है.. और अब फिल्म का कुल कलेक्शन है 24.18 करोड़। साफ तौर पर भूत फ्लॉप फिल्म है। वहीं, शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने गुरुवार को 2.62 करोड़ का कलेक्शन दिया है.. और फिल्म का अब कुल कलेक्शन अब 44.84 करोड़ है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो भूत का लाइफटाइम कलेक्शन 28-29 करोड़ तक जा सकता है। जबकि आयुष्मान की यह फिल्म 50 करोड़ तक पहुंच सकती है और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज की श्रेणी में शामिल होगी।
यहां जानें 2020 की फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप-


Click it and Unblock the Notifications











