..................... Bhoot Bangla Box Office Day 4: Akshay Kumar's film enters 100 crore club, earnings plummet on Monday - Hindi Filmibeat

Bhoot Bangla Box Office Day 4: 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की फिल्म, सोमवार को धड़ाम हुई कमाई

Bhoot Bangla Box Office Day 4: धुरंधर 2 के अलावा अभी कोई भी ऐसी फिल्म नहीं इस साल सामने आई है जिसने अपनी कमाई से छाप छोड़ी हो। फिर चाहे वो हालिया रिलीज डकैत हो या फिर बाकी फिल्में।

Bhoot Bangla

लेकिन जैसी उम्मीद थी अक्षय कुमार, तब्बू और वामिका गब्बी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' कमाल कर रही है और चौथे दिन के कलेक्शन के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो काफी हैरान करने वाली है। पता चला है कि इल फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, हालांकि ये कमाई सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड हुई है।

100 करोड़ क्लब में भूत बंगला

अभिनेता प्रियदर्शन को लेकर मशहूर है कि उनसे अच्छी कॉमेडी फिल्म कोई नहीं बनाता है और वो किसी भी प्रोजेक्ट को हाथ लगाते हैं तो कमाल ही होता है। भूत बंगला को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि इस फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 106.34 करोड़ का कर लिया है। हालांकि इस फिल्म ने सोमवार को काफी निराश किया और महज 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडिया में किया। इसी के साथ फिल्म की घरेलू कमाई अब तक 64.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार कमाई करने में सफल होती है। वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अभी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

कितना है बजट?

भूत बंगला ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक ठीक शुरुआत की थी और उस वक्त कहा जा रहा था कि फिल्म धुरंधर 2 के बाद अच्छी कमाई करेगी। इस फिल्म का बजट करीब 120-130 करोड़ रुपए बताया जा रहा है जो कि दूसरे वीकेंड में पाने की उम्मीदें जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X