Bhoot Bangla Box Office Day 1: रुक गई धुरंधर 2 की रफ्तार, अक्षय कुमार की फिल्म ने की शानदार शुरुआत
Bhoot Bangla Box Office: प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा है और शुक्रवार को फिल्म ने रिलीज होकर धमाका किया है। जैसा की उम्मीद थी कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और कहा जा रहा है कि काफी जल्दी फिल्म एक अच्छे नंबर तक पहुंचगी।

लगातार चार सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही फिल्म धुरंधर 2 को इस फिल्म ने हिलाकर रख दिया है। भूत बंगला ने पहले ही दिन पूरी दुनिया भर में लगभग 23.90 करोड़ का कलेक्शन किया और ये काफी अच्छी शुरुआत मानी जा रही हैं। इसके साथ लोग जानना चाहते हैं कि फिल्म ने इंडिया में कितना कलेक्शन किया है।
भूत बंगला ने पहले दिन की इनती कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो 17 अप्रैल इस फिल्म के लिए काफी खास रहा। प्रियदर्शन जब भी किसी प्रोजेक्ट के साथ धमाका करते हैं तो निश्चित होता है कि कमाल ही करेंगे। सिर्फ इंडिया की बात करें तो इस फिल्म ने करीब 12.25 करोड़ रुपये कमाए हैं जो कि काफी कम हैं।
रिलीज से पहले सामने आए एडवांस बुकिंग के आंकड़े को जोड़ लिया जाए तो फिल्म 15 करोड़ के आसपास पहले दिन दिख रही है। इसको अच्छा नंबर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अभी शनिवार और रविवार बाकी है जब ये फिल्म ऊपर की तरफ जाएगी। अब धुरंधर 2 को नीचे खिसकाकर फिल्म ने ऊपर का स्थान पा लिया है। अक्षय कुमार के साथ साथ इस फिल्म में कई सितारे नजर आ रहे हैं।
भूत बंगला का बजट
प्रियदर्शन की इस फिल्म को बनाने में कुल 120-130 करोड़ की लागत लगी है। कई मायनों में ये फिल्म खास है। इस फिल्म में आपको आखिरी बार असरानी भी नजर आने वाले हैं जो कि रिलीज से पहले ही इस दुनिया से जा चुके हैं। हॉरर कॉमेडी में अक्षय कुमार को इसके पहले भूल भुलैया में देखा जा चुका है। वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लोगों की नजरें होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
