Bhoot Bangla Box Office: धुरंधर 2 की रफ्तार रोक देंगे अक्षय कुमार, पहले ही दिन फिल्म करेगी ताबड़तोड़ कमाई

Bhoot Bangla vs Dhuradhar 2 Box Office: एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही रणवीर सिंह की फिल्म को 17 अप्रैल वाले दिन लंबा झटका लगने वाला है। जी हां, अक्षय कुमार आ चुके हैं और भूत बंगला रिलीज हो चुका है।

Bhoot Bangla

कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 के साम्राज्य को ये फिल्म खत्म कर देगी। हालिया रिपोर्ट्स में लग भी कुछ ऐसा ही रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर जो अनुमान सामने आए हैं वो चौकाने वाले है।

Also Read
Bhoot Bangla X Review: रिलीज होते ही छाई अक्षय कुमार की भूत बंगला, हॉरर कॉमेडी देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
Bhoot Bangla X Review: रिलीज होते ही छाई अक्षय कुमार की भूत बंगला, हॉरर कॉमेडी देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

शुक्रवार से पहले तक धुरंधर 2 ने इस सप्ताह 54 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि काफी जल्दी ये फिल्म पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। हालांकि अब ऐसा नहीं दिख रहा है।

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस का अनुमान

पहले दिन प्रियदर्शन के फिल्म को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो काफी पॉजिटिव हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि आराम से फिल्म पहले दिन 15-18 करोड़ का बिजनेस करेगी। ये एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म स्पीड पकड़ सकती है। अनुमान कितने सच होते हैं ये शाम होते होते पता चल जाएगा। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए करीब 200 करोड़ की कमाई करने होगी। लोग धुरंधर 2 से अभी निकल नहीं पाए हैं कि अक्षय कुमार हंसी का डोट लेकर आ गए हैं।

धुरंधर 2 की रफ्तार कम

भूत बंगला ने रिलीज होकर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रफ्तार को कम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक धुरंधर 2 ने 0.13 करोड़ का ही बिजनेस किया है। देखने वाली बात होगी कि रात तक फिल्म अपने 30वें दिन कितनी कमाई करने में सफल होती है। बीते दिन यानि गुरुवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने 1700 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है और अभी भी कमा रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म हटने तक ये क्या कमाल करती है।

Read more about: bhoot bangla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X