Bhool Chuk Maaf BO Day 1- एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट्स? पहले दिन झंडे गाड़ सकती है राजकुमार राव की फिल्म

bhool chuk maaf box office rajkummar rao

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर बिजी हैं और आज यानि 23 मई को फिल्म फाइनली रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड वामिका गब्बी नजर आने वाली है।

राजकुमार और वामिका की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर के सामने आने के बाद भी दोनों की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो कमाल का रहने वाला है।

काफी समय के बाद कोई ऐसी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म अपने पहले ही दिन अच्छा खासा कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट्स ने ऐसे दावे किए हैं।

इतने करोड़ की ओपनिंग का अंदाजा

एडवांस बुकिंग और शुरुआती रिपोर्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजकुमार की ये फिल्म पहले दिन करीब 5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। जी हां, ये आंकड़ा डबल डिजिट में नहीं पहुंच रहा है।

इस फिल्म की रिलीज से पहले पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 टिकट बेचे गए हैं। एडवांस के अलावा अगर स्पॉट बुकिंग में फिल्म अच्छा करती हैं तो बेहतरीन ओपनिंग के चांस बढ़ने वाले हैं। राजकुमार राव को काफी समय से एक अच्छी फिल्म की तलाश है और इस फिल्म से उनको पूरी पूरी उम्मीदें हैं।

कई फिल्मों से होगी भिड़ंत

भूल चूक माफ के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिससे इसकी टक्कर हो रही है। इसमें रेड 2, मिशन इम्पॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन 6 जैसी फिल्में शामिल हैं। इनके बीच फिल्म अगर अच्छी कमाई करती है तो ये किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाएगा। राजकुमार राव शानदार एक्टर हैं और वामिका गब्बी भी अपनी पहचान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बना रही हैं। इस फिल्म की रिलीज लेकर बवाल मचा था लेकिन अब सब सही हो चुका है। फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ओटीटी पर आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X