Bhool Chuk Maaf BO Day 7- राजकुमार राव की फिल्म ने निकाला बजट, अगले हफ्ते ब्लॉकबस्टर हो जाएगी फिल्म, कमाए..

box office collection

Bhool Chuk Maaf BO Day 7- राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है क्योंकि उनकी फिल्म भूल चूक माफ ने जबरदस्त कमाई करते हुए 7 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फिल्म इतना अच्छा काम करने वाली है।

लेकिन अब जिस तरह के रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी जल्दी अपना बजट निकाल लेगी और बाद में प्रॉफिट करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिल्म ने 7 दिनों में 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं और इस वीकेंड में ये ब्लॉकबस्टर हो जाएगी।

कितनी कमाई की

7 दिनों में फिल्म ने अब तक कुल 44 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि अपने आप में शानदार है। इस फिल्म ने पहले दिन ही 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म का वीकेंड अच्छा होने वाला है।

अब इस फिल्म के 7वें दिन भी इसकी कमाई का आंकड़ा 3.25 करोड़ रुपये पहुंचा तो मेकर्स को इस बात यकीन हो गया कि वीकेंड पर फिल्म प्रॉफिट कमा लेगी। फिलहाल कोई बड़ी फिल्म अभी रिलीज के लिए नहीं है तो राजकुमार राव के लिए अभी आगे वाला हफ्ता भी कमाई के लिए खुला है। वामिका के साथ राजकुमार राव की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

भूल चूक माफ अकेले नहीं रिलीज हुई थी बल्कि इसके साथ केसरी वीर और कपकपी जैसी फिल्में भी आईं थीं। हालांकि ये फिल्में एक हफ्ते में 5 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकीं। देखने वाली बात होगी कि आने वाले सप्ताह के अंत तक भूल चूक माफ कितनी कमाई करने वाली है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X