Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office- वर्ल्डवाइड कार्तिक आर्यन की फिल्म ने गाड़े झंडे, 200 करोड़ के पार गया आंकड़ा!

bhool bhulaiyaa 3 box office kartik aaryan

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office- कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस कमाल कर दिया है। इसके 8वें दिन तक के आंकड़े सामने आने तक ये क्लियर हो गया है कि फिल्म ने अपना बजट तो निकाला ही है साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कमाल कर दिया है।

जी हां, फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपए था लेकिन फिल्म ने इंडिया में ही अबतक करीब 167 करोड़ का कलेक्शन करते हुए इसको पार कर लिया है।

जी हां, खबरों की मानें तो फिल्म ने अपने 8वें दिन करीब 9 करोड़ का रुपए का कलेक्शन किया है। देखने वाली बात होगी फिल्म की कमाई कितनी ज्यादा जाती है। भूल भुलैया इस दिवाली पर सिंघम अगेन के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि क्लैश के बाद भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है और ये जारी है।

वर्ल्डवाइड कमाई

भले ही भूल भुलैया 3 सिंघम के सामने खड़ी है और उससे पीछे हैं लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने धागा खोल दिया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अब तक कुल 240.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। काफी जल्दी फिल्म वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकडा पार कर लेगी। अगर उनको सामने सिंघम जैसी बड़ी फिल्म ना होती तो शायद ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन जैसे सितारे नजर आए थे।

शानदार रही दिवाली

बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दिवाली उनके लिए काफी शानदार रही है। लंबे वीकेंड और छुट्टियों के चलते दोनों फिल्म नें अच्छी खासी कमाई की है। अभी भी कमाई जारी है और दूसरा वीकेंड इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और इसका कहानी भी काफी लाजवाब है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कुल कितनी कमाई करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X