Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 3- कार्तिक आर्यन ने रच दिया इतिहास, पहले वीकेंड पर हुआ ये कारनामा?

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 3- कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर जब ये खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म अजय देवगन की सिंघम 3 से क्लैश कर रही है तो फैंस डरे थे।
लोगों को लग रहा था कि कहीं सिंघम के सामने ये फिल्म फ्लॉप ना हो जाए। लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो काफी शानदार हैं और कार्तिक आर्यन के करियर के लिए जबरदस्त हैं।
जी हां, कार्तिक ने इतिहास रच दिया है और भूल भुलैया 3 उनके करियर की वो पहली फिल्म बनी है जिसने रिलीज होकर अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म है जिसने महज 3 दिनों पर ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की है।
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने शुक्रवार को 35.5 करोड़, शनिवार को 37 करोड़ और रविवार को अनुमानित 33.5 करोड़ की कमाई की है। ताजा आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 106 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद से कार्तिक आर्यन के फैंस काफी खुश हैं और उनको बधाइयां दे रहे हैं।
स्टारकास्ट का धमाका
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव के अलावा की शानदार कलाकार नजर आए हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस सप्ताह क्या कमाल करके दिखाती है। अनीस बज्मी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। भूल भुलैया फ्रेचाइजी को ये फिल्म एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications