Bhool Bhulaiyaa 3 BOC: दूसरे शनिवार कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, की अंधाधुंध कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection Day 9: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज तो हुई लेकिन फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पा रही है जितनी फिल्म के मेकर्स ने उम्मीद की थी।
कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं और फिल्म के नवें दिन के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड भी आ चुका है तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने इन 9 दिनों में कितना जादू बिखेरा है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन-18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये, छठे दिन- 10.75 सातवें दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 9.25 करोड़ रुपये
नवें दिन फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
वहीं नवें दिन की बात करें तो नवें दिन फिल्म ने एक बार फिर चौक छक्के लगा दिए हैं। जी हां, दूसरे शनिवार को फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी भूल भुलैया 3
फिलहाल तो फिल्म की तेज भागती रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन बता दें कि फिल्म के लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा। इस बार फिल्म का मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से था। जो अभी भी भूल भुलैया 3 से आगे चल रही है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications











