Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 5: 150 करोड़ से इतना सा दूर भूल भुलैया, हॉरर कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर आतंक

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' से बॉक्स ऑफिस पर बवाल खड़ा कर दिया है। पांचवे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कलेक्शन भी काफी शानदार हो गया है। ये फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
भूल भुलैया का पांच दिनों का कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने पांचवें दिन करीब 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये अभी अर्ली ट्रेंड के हिसाब से है। जब कलेक्शन का असली डाटा सामने आएगा तो ये उससे ज्यादा ही होगा। पांचवें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की टोटल कमाई 137 करोड़ हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ इतनी कमाई की थी। अब फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है।
भूल भुलैया की स्टार कास्ट
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव के अलावा की शानदार कलाकार नजर आए हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस सप्ताह क्या कमाल करके दिखाती है। अनीस बज्मी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। भूल भुलैया फ्रेचाइजी को ये फिल्म एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली है।
कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर
'भूल भुलैया 3' ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। शानदार कलेक्शन के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाइएस्ट ओपनर बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी।


Click it and Unblock the Notifications