भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- वीकेंड में 50 करोड़ पार हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, शोज हाउसफुल
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है। शानदार ओपनिंग के बाद, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि कई शोज हाउसफुल चल रहे हैं।
भूल भुलैया ने शुक्रवार को 14.11 करोड़, शनिवार को 18.34 करोड़ और तीसरे दिन यानि की रविवार को 22 से 24 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 54 करोड़ तक पहुंच चुका है। कोई शक नहीं कि फिल्म हिट है। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब फिल्म अपनी सेंचुरी पूरी करेगी। खास बात है कि भूल भुलैया 2 के पास कमाने के लिए पूरा समय है।

भूल भुलैया 2 के ही साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। 50 लाख की ओपनिंग के बाद फिल्म पहले वीकेंड तक मुश्किल से 2-3 करोड़ तक पहुंच पाई है। जिसका फायदा अब सोमवार से भूल भुलैया 2 को मिलने वाला है।

कंगना रनौत ने दी टीम को बधाई
धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी भूल भुलैया 2 टीम को शानदार कलेक्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "भूल भुलैया 2 टीम को बॉक्स ऑफिस पर सूखा समाप्त करने के लिए बधाई। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और फिल्म की पूरी टीम को बधाई।"

3 दिनों में ही कई फिल्मों को किया पीछे
वीकेंड कलेक्शन के साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। जयेशभाई जोरदार, रनवे 34, हीरोपंती 2, जर्सी, बच्चन पांडे.. सभी फिल्मों को भूल भुलैया 2 पीछे छोड़ चुकी है।

टॉप 3 में शामिल
भूल भुलैया ने अपने वीकेंड कलेक्शन के साथ ही साल 2022 की टॉप 3 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
द कश्मीर फाइल्स- 252.50 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 128.89 करोड़
भूल भुलैया 2- 54 करोड़ (approx)

100 करोड़ी फिल्म!
देखना दिलचस्प होगा कि क्या भूल भुलैया 2 कार्तिक की अगली 100 करोड़ फिल्म बनेगी। अभी के ट्रेंड को देखा जाए तो फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है। फिलहाल 3 जून तक इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में टिके रहने का पूरा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications