भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस: कार्तिक आर्यन लेकर लौटे हिंदी फिल्मों के अच्छे दिन, शनिवार कमाई की लंबी छलांग

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी ज़बरदस्त कमाई करते हुए हिंदी सिनेमा के अच्छे दिन बॉक्स ऑफिस पर वापस लेकर लौटी है। शनिवार, 22 मई को भूल भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 18.3 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को 14.1 करोड़ की ओपनिंग की थी।

दूसरे दिन, शनिवार, 22 मई को भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 29 प्रतिशत बढ़त दिखाई। दो दिनों में फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई कर ली है।

bhool-bhulaiyaa-2-day-2-box-office-report-saturday-21-may-kartik-aaryan-film-takes-huge-jump

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज़्यादा उम्मीदें नहीं थी। माना जा रहा था कि फिल्म 8 - 10 करोड़ के बीच की ओपनिंग भी कर लेती है तो इसे सफल शुरूआत माना जाएगा।

काम आया कार्तिक आर्यन का स्टारडम

काम आया कार्तिक आर्यन का स्टारडम

लेकिन भूल भूलैया 2 के बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन का स्टारडम काम आया है। 10 करोड़ के कयास को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने 14.1 करोड़ की कमाई करते हुए सबको चौंका दिया। साथ ही ये भी साबित हो गया कि कार्तिक आर्यन एक सफल बॉक्स ऑफिस स्टार हैं और फैन्स के बीच उनका क्रेज़ बरकरार है।

सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग

सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग

गौरतलब है कि 14.1 करोड़ की ओपनिंग के साथ भूल भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 2022 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग दी है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को भी पीछे छोड़ दिया। बच्चन पांडे ने जहां 13 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं गंगूबाई ने लगभग 10 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इसके अलावा दो बड़े स्टार्स की फिल्में टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती और शाहिद कपूर की जर्सी भी पीछे छूट चुकी है।

सबसे बड़ी ओपनिंग

सबसे बड़ी ओपनिंग

14.1 करोड़ के साथ भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। उनकी पिछली फिल्म लव आजकल ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं उनकी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी पति, पत्नी और वो जिसने बॉक्स ऑफिस पर 9.1 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

शनिवार की शुरूआत

शनिवार की शुरूआत

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 ने 41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। रात के शो तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54 प्रतिशत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म और भी लंबी छलांग मारेगी और एक शानदार वीकेंड दर्ज की थी।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

भूल भुलैया 2 केवल 80 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई कर रही है, माना जा रहा है कि ये जल्दी ही अपनी कमाई का आंकड़ा छू लेगी। 2 दिनों में फिल्म ने 38 करोड़ Gross कमाई कर ली है।

वर्ल्डवाईड कमाई

वर्ल्डवाईड कमाई

भूल भुलैया 2 ने ओवरसीज़ 8 करोड़ की कमाई की है। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाईड कलेक्शन 46 करोड़ हो चुका है। देखना है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X