भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस: कार्तिक आर्यन की फिल्म सेंचुरी के करीब, वर्ल्डवाईड पहुंची 133 करोड़, जानिए आंकड़े
कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 रिलीज़ के एक हफ्ते पूरे कर चुकी है और एक हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 92 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं एक हफ्ते में फिल्म ने ओवरसीज़ में 24 करोड़ की कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 133 करोड़ की कमाई कर ली है। कार्तिक आर्यन के फैन्स इस बात का जश्न मना रहे हैं।
अगर बात करें सातवें दिन फिल्म की कमाई की तो गुरूवार को भी फिल्म ने Weekday होने के बावजूद 7.2 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन थिएटर में लगभग 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

माना जा रहा है कि भूल भुलैया 2 जहां, कंगना रनौत की धाकड़ से क्लैश हुई थी वहीं फिल्म की कमाई के आंकड़े देख कर लगता है कि भूल भुलैया 2 आठवें दिन यानि कि दूसरे शुक्रवार को आज रिलीज़ होने वाली फिल्म अनेक से ज़्यादा कमाई कर सकती है।

सारे कयास हो गए फेल
भूल भुलैया 2 की रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि फिल्म 10 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। लेकिन सारे कयास फेल करते हुए कार्तिक आर्यन - कियारा आडवाणी और तबू स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.1 करोड़ की ओपनिंग दी।

शानदार वीकेंड
क्रिटिक्स ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दिया लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पूरे नंबर दिए। यही कारण था कि वीकेंड पर फिल्म ने धमाका किया। जहां शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की वहीं रविवार को 23 करोड़ की कमाई करते हुए कुल 55 करोड़ का वीकेंड दिया।

बच्चन पांडे के लाईफटाइम से बड़ा वीकेंड
एक तरफ जहां इस साल बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ दक्षिण की फिल्में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार कमाई कर रही हैं। यहां तक कि होली पर रिलीज़ अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे भी केवल 50 करोड़ की ही कुल कमाई कर पाई। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को कार्तिक आर्यन ने एक वीकेंड में ही पार कर लिया।

तीसरी टॉप फिल्म
एक हफ्ते में भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 92 करोड़ की कमाई की है और ये कार्तिक आर्यन की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है सोनू के टीटू की स्वीटी जिसने 108 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे नंबर पर है लुका छुपी जिसने 94 करोड़ की कमाई की है।

बजट निकाल चुकी फिल्म
भूल भुलैया 2 का बजट छोटा है। फिल्म 80 करोड़ के बजट पर बनी है और इसने एक ही हफ्ते में मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के पास अभी कमाने के लिए एक हफ्ता और है। इसके बाद 3 जून को अक्षय कुमार की पृथ्वीराज रिलीज़ होने के बाद कार्तिक आर्यन के लिए कमाई मुश्किल होगी।

नहीं मिलेगी कोई टक्कर
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, 27 मई से अपना दूसरा हफ्ता शुरू कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने भारत में 108 करोड़ की Gross कमाई की है। दूसरे हफ्ते फिल्म को आयुष्मान खुराना की रिलीज़ हुई फिल्म अनेक और टॉम क्रूज़ की टॉप गन मावेरिक से थोड़ी टक्कर ज़रूर मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications