..................... Bhool bhulaiyaa 2 box office day 1 advance booking vs dhaakad box office advance booking report।भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस एडवांस बुकिंग वर्सेस धाकड़ बॉक्स ऑफिस एडवांस बुकिंग रिपोर्ट - Hindi Filmibeat

Box office: भूल भुलैया 2 की धुआंधार एडवांस बुकिंग,पहले दिन इतने करोड़ कमाई, जानिए पूरी रिपोर्ट !

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हो चुकी है। भूल भुलैया 2 की पहले दिन की कमाई से पहले चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने किस स्तर का रिकॉर्ड कायम किया है। भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

Bhool Bhulaiyaa 2

ऐसे में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में भूल भुलैया ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने रणवीर सिंह की 83 को पछाड़ दिया है। ऐसे में जिस स्तर की एडवांस बुकिंग हुई है उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूल भुलैया 2 ने एडवांस बुकिंग के लिहाज से पहले दिन 8 से 12 करोड़ के करीब की कमाई करेगी।

भूल भुलैया का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

भूल भुलैया का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार मंगलवार को भूल भुलैया का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.75 करोड़ का रहा। गुरुवार को एडवांस बुकिंग में 1 लाख तक की टिकट बिक गई। गुजरात, मुंबई और दिल्ली में भूल भुलैया 2 को दर्शकों की प्रतिक्रिया बाकी के शहरों की तुलना में काफी अच्छी मिली है।

पीवीआर,आईनॅाक्स, सिनेपोलिस में तेज रफ्तार

पीवीआर,आईनॅाक्स, सिनेपोलिस में तेज रफ्तार

पीवीआर,आईनॅाक्स, सिनेपोलिस के भी कई हजार की संख्या में टिकट बिक चुके हैं। कंगना रनौत की धाकड़ इस मामले में भूल भुलैया की शुरुआती कमाई के मामले में पीछे है। ट्रेड जानकारों के अनुसार धाकड़ पहले दिन 5 से 7 करोड़ की कमाई कर सकती है।

धाकड़ को हाउसफुल शो

धाकड़ को हाउसफुल शो

मुंबई, अहमदाबाद और गुजरात में धाकड़ को हाउसफुल शो मिल रहे हैं। इसके साथ दिल्ली एनसीआर, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में धाकड़ की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट सही जा रही है। आपको बता दें कि भूल भुलैया 2 को बेहद कम 40 से 50 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

 भूल भुलैया को 70 करोड़ पार करने की चुनौती

भूल भुलैया को 70 करोड़ पार करने की चुनौती

वहीं धाकड़ का बजट 80 से 90 करोड़ के बीच में है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया को 70 करोड़ पार करके खुद को हिट कैटेगरी में लाना होगा। धाकड़ की कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X