..................... Bhool Bhulaiyaa 2 box office collection day 4: Remains solid on Monday, enters in Kartik Aaryan's top 4 films | भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस- सोमवार को तगड़ा कलेक्शन, कार्तिक आर्यन की टॉप 4 फिल्मों में शामिल - Hindi Filmibeat

भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस- सोमवार को तगड़ा कलेक्शन, कार्तिक आर्यन की टॉप 4 फिल्मों में शामिल

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। शानदार वीकेंड कलेक्शन के बाद, फिल्म ने सोमवार को भी तगड़ी कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन 10.75 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 66.71 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म सुपरहिट है।

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 अपने पहले हफ्ते तक 85 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी.. और यह इस साल की 100 करोड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

bhool-bhulaiyaa-2-box-office-collection-day-4-remains-solid-on-monday

लगभग 65 करोड़ के बजट पर बनी भूल भुलैया 2 अब अपना बजट पार कर चुकी है और मुनाफा कमा रही है। बता दें, यह साल 2022 में पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म है। इतना ही नहीं, बल्कि चार दिनों में ही भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन की टॉप 4 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्मों में शामिल है-

सोनू के टीटू की स्वीटी- 108.95 करोड़
लुका छुपी- 94.15 करोड़
पति पत्नी और वो- 86.77 करोड़
भूल भुलैया 2- 66.71 करोड़ (अब तक)

सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई

सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई

साल 2022 में सोमवार को सबसे ज्यादा कमाने टॉप 3 हिंदी फिल्में-

द कश्मीर फाइल्स- 15.05 करोड़
भूल भुलैया 2- 10.75 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 8.19 करोड़

बड़ी फिल्में हुई पीछे

बड़ी फिल्में हुई पीछे

कार्तिक आर्यन की फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। जयेशभाई जोरदार, रनवे 34, हीरोपंती 2, जर्सी, बच्चन पांडे.. सभी फिल्मों को भूल भुलैया 2 पीछे छोड़ चुकी है।

टॉप 3 फिल्मों में शामिल

टॉप 3 फिल्मों में शामिल

भूल भुलैया चार दिनों के कलेक्शन के साथ ही साल 2022 की टॉप 3 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

द कश्मीर फाइल्स- 252.50 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 128.89 करोड़
भूल भुलैया 2- 66.71 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X