भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस- कार्तिक आर्यन की फिल्म ने शुक्रवार को किया जबरदस्त कलेक्शन, बनी सबसे बड़ी ओपनर

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दी है कार्तिक आर्यन की फिल्म "भूल भुलैया 2" ने। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू अभिनीत इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। फिल्म ने शुक्रवार को शानदार कलेक्शन किया है।

भूल भुलैया ने अपने पहले दिन 14.11 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ यह कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने कार्तिक की पिछली हाईएस्ट ओपनर लव आजकल (11.47 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

bhool-bhulaiyaa-2-box-office-collection-day-1-kartik-aaryan-film-become-highest-opener-of-2022-hindi

इतना ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में कार्तिक आर्यन की यह फिल्म साल 2022 की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अजय देवगन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक.. कार्तिक ने ओपनिंग कलेक्शन के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस डूबती हिंदी फिल्मों को एक राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा।

सबसे बड़ी ओपनर

सबसे बड़ी ओपनर

2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल है-

भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
बच्चन पांडे- 13.25 करोड़
हीरोपंती 2- 7 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 10.50 करोड़
जर्सी- 4 करोड़

शानदार रहेगा वीकेंड

शानदार रहेगा वीकेंड

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो भूल भुलैया 2 वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज है.. और शनिवार और रविवार को यह 17- 20 करोड़ के बीच तक का कलेक्शन कर सकती है। यानि की फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 45 करोड़ तक जा सकता है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

कोई शक नहीं कि फिल्म को मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके पक्ष में काम कर रही है। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से फैमिली दर्शकों को पसंद आ रही है। वहीं, लंबे समय के बाद दर्शकों को कॉमेडी का डोज़ पसंद आ रहा है।

कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग

कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने शानदार काम किया है। दर्शक उन्हें इस तरह के किरदार में देखना पसंद करते हैं.. उनकी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.. और अभिनेता ने अपने काम से दिखा दिया है कि वो इसमें बेस्ट हैं।

करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हो चुकी है।

भूल भुलैया 2- 14 करोड़ (लगभग)
लव आजकल- 11.47 करोड़
पति पत्नी और वो- 9.01 करोड़
लुका छुपी- 8.01 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X