Bholaa Day 1 Box Office Collection: अजय देवगन की एक्शन फिल्म ने ली औसत शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई

Bholaa Day 1 Box Office Collection: अजय देवगन और तबू स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म भी उतना ही धमाकेदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन बता दें फिल्म को दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ फिल्म से प्रभावित हैं, वहीं कुछ इसे 'कैथी' की बेकार रीमेक बता रहे हैं।
इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। भोला ने गुरुवार को 11.20 करोड़ की ओपनिंग दी है। जो कि अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के लिए काफी औसत ओपनिंग मानी जाएगी।
भोला इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी है। भोला से ऊपर है शाहरुख खान की पठान, जिसने 57 करोड़ की ओपनिंग ली थी.. और दूसरे नंबर पर है रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार', जिसने 15.73 करोड़ से शुरुआत की थी।

नहीं मिला छुट्टी का फायदा
भोला रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी, जब देश में कई जगहों पर छुट्टी होती है। लेकिन अफसोस फिल्म इसका फायदा नहीं उठा पाई। खास बात है कि फिल्म अपने ट्रेलर से ही दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई थी, लिहाजा इसकी एडवांस बुकिंग काफी धीमी रही।

पहले दिन की ऑक्यूपेंसी
पहले दिन यानि की गुरुवार को सुबह के शोज में फिल्म में 10-11 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी थी.. वहीं दोपहर के शोज में 17-18 प्रतिशत, शाम के शोज में 16 प्रतिशत और रात के शोज में 21 प्रतिशत..

बजट और कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को वीकेंड पर तगड़ी कमाई करनी होगी। हालांकि भोला के पास ईद तक का लंबा समय है। ईद के पहले कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, यानि भोला सिनेमाघरों में टिके रह सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











