Bholaa Day 1 advance booking: 'दृश्यम 2' को पार करना मुश्किल, बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का जानें हाल!

Bholaa Day 1 Advance Booking: दृश्यम 2 की धमाकेदार सफलता के बाद सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म 'भोला' के साथ सिनेमाघरों में वापस दस्तक देने वाले हैं। भोला इस गुरुवार यानि रामनवमी के मौके पर रिलीज हो रही है। यानि की फिल्म के पास 4 दिनों का लंबा वीकेंड है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बंपर ओपनिंग देगी, लेकिन बता दें, फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है।
भोला के साथ अजय देवगन एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। ये फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू, अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
भोला 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह ड्रग-माफ़ियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये एक बाप की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।

एडवांस बुकिंग
Koimoi में आई रिपोर्ट के अनुसार, भोला ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से पहले दिन के लिए कुल 64 लाख रुपये के टिकट बेचे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म आज गति पकड़ लेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। ऐसे में अब फिल्म की ओपनिंग वॉक-इन दर्शकों पर निर्भर करती है।

दृश्यम 2 को नहीं कर पाएगी पार
उम्मीद थी कि भोला 20 करोड़ तक की ओपनिंग देगा, लेकिन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह ओपनिंग के मामले में दृश्यम 2 को पार नहीं कर पाएगी। दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

धमाकेदार एक्शन
इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। एक्टर ने खुद भी इस बात पर हामी भरी है।


Click it and Unblock the Notifications