Bholaa advance booking: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ने की शानदार शुरुआत, कुछ ही घंटों में की इतनी कमाई!

Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं इस फिल्म को लेकर मार्केट में काफी क्रेज दिख रहा है। शायद इसीलिए फिल्म की रिलीज से 11 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है। और बता दें, एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट जबरदस्त है।
भोला के साथ अजय देवगन एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। उनके निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा को उनका अब तक का सबसे साहसिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है। ये फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू, अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
एडवांस बुकिंग की बात करें तो, महज 2-3 घंटे में ही आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। जिससे फिल्म ने 7.05 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है।

कैथी की हिंदी रीमेक
भोला 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। हालांकि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह ड्रग-माफ़ियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये एक बाप की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।

धमाकेदार एक्शन
इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। एक्टर ने खुद भी इस बात पर हामी भरी है।

अमाला पॉल करेंगी डेब्यू
अजय देवगन की भोला के साथ अमाला हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।बता दें, अमाला दक्षिण की सबसे अधिक डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल और साथ ही मलयालम फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में रन बेबी रन (मलयालम) के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और कई अन्य शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications