Bheed Day 1 Box Office: औंधे मुंह गिरी अनुभव सिन्हा की फिल्म, पहले दिन हुई महज इतने लाख की कमाई

Bheed Day 1 Box Office: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लॉकडाउन के दिनों पर बनी ये फिल्म काफी समय से चर्चा बटोर रही है। राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और पंकज कपूर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इस फिल्म को पहले दिन दर्शक नहीं मिले।
भीड़ पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को महज 40-45 लाख का कलेक्शन किया है। भीड़ ने पहले दिन सिर्फ 5.48% की ऑक्यूपेंसी देखी, जो कि अनुभव सिन्हा की पिछली फिल्मों की तुलना में बेहद कम है।
आयुष्मान खुराना स्टारर अनुभव सिन्हा की आखिरी फिल्म 'अनेक' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी ओपनिंग की थी, लेकिन फिर भी भीड़ से बेहतर स्थिति में थी। 'अनेक' ने पहले दिन लगभग 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन भीड़ लाखों में ही सिमट कर रह गई।
बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चली भीड़
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ना चल पाने के कई वजह हैं। जैसे कि फिल्म का कंटेंट। कोई दो राय नहीं कि भीड़ का कंटेंट काफी गंभीर है.. और लॉकडाउन के बाद से दर्शक ऐसी गंभीर या इंटिमेट फिल्में थियेटर में देखने के बजाए ओटीटी पर देखना पसंद कर रहे हैं। दूसरा कारण है फिल्म का विवादों में आना। फिल्म का कंटेंट ऐसा है कि इसे देखने से पहले ही एक वर्ग ने अपना विचार बना लिया है कि ये एजेंडा आधारित फिल्म है, लिहाजा उन्होंने थियेटर से दूरी बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











