BOX OFFICE: 'भारत' का पहला वीकेंड- धमाकेदार कलेक्शन के साथ सुपरहिट हैं सलमान खान

ईद पर रिलीज सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म ने अपने वीकेंड पर ही 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ यह इस साल की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत बुधवार को रिलीज हुई थी। 42.30 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति कायम रखी। रविवार को फिल्म ने 30 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

बता दें, 'भारत' 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 14वीं फिल्म है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। साल 2010 में रिलीज दबंग के बाद सलमान की रिलीज सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। यह रिकॉर्ड शायद ही कोई एक्टर तोड़ पाए।

Bharat

बहरहाल, 100 करोड़ के बजट पर बनी भारत अब अपना बजट पार कर चुकी है और प्रॉफिट कमा रही है। सोमवार से फिल्म की कमाई कितनी नीचे गिरती है, यह फिल्म की असली परीक्षा होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते तक फिल्म को 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेना चाहिए। क्रिकेट वर्ल्ड कप का भी कुछ प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर दिखा है।

बहरहाल, यहां जानें 2019 की टॉप फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X