ओपनिंग के साथ भारत का पहला रिकॉर्ड - सलमान खान की बंपर ओपनिंग का जलवा
भारत की बंपर ईद ओपनिंग बॉक्स ऑफिस के साथ सलमान खान ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है जो बॉलीवुड में किसी को भी तोड़ने में ज़माने लग जाएंगे। फिल्म ने लगभग 42 करोड़ की बंपर ओपनिंग की है और इसी के साथ सलमान खान के 28 साल के करियर की ये 14वीं बंपर ओपनिंग है। किसी भी एक्टर का रिकॉर्ड सलमान खान के आसपास तक नहीं है।
इस रिकॉर्ड के सबसे पास अगर कोई है तो वो हैं आमिर खान जिनकी 9 फिल्मों ने बंपर ओपनिंग की है जिसमें से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आखिरी थी। वहीं सलमान खान अपने करियर के शुरूआती दिनों से बंपर ओपनिंग दिए जा रहे हैं। और अब 2019 में भारत सलमान की 14वीं बंपर ओपनिंग है।

हालांकि सलमान खान के इस रिकॉर्ड की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में उनकी दो सबसे मशहूर फिल्मों का नाम नहीं है। हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया। जहां मैंने प्यार किया एक औसत ओपनिंग थी वहीं हम आपके हैं कौन को रिलीज़ के साथ ही शादी का वीडियो टेप कहकर क्रिटिक्स ने नकार दिया था।
बात करें अली अब्बास ज़फर की भारत की तो क्रिटिक्स ने फिल्म को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी है और फिल्म को ज़्यादातर 2 स्टार मिले हैं। लेकिन यहीं से सलमान खान की स्टारडम का जलवा शुरू होता है जो क्रिटिक्स की बातों को दरकिनार कर, रिकॉर्डतोड़ कमाई करता है। देखिए सलमान खान का बंपर ओपनिंग रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications











