भारत ओपनिंग बॉक्स ऑफिस - 55 - 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ सलमान खान की बंपर शुरूआत

सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की बंपर ओपनिंग हो चुकी है। फिल्म को सुबह के शो में 55 - 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है। अब आपको स्थिति साफ करने के लिए बता दें कि इतनी ऑक्यूपेंसी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और संजू को मिली थी और ठग्स ने 50 करोड़ तक के आंकड़े छुए थे।

हालांकि अगर सलमान की पिछले सालों की ईद को देखा जाए तो 2016 में आई सुलतान को 75 - 80 प्रतिशत ओपनिंग मिली थी लेकिन फिल्म की पूरे दिन की ऑक्यपेंसी घट गई थी। इसके अलावा सलमान खान की दीवाली रिलीज़ प्रेम रतन धन पायो कि भी 75 - 80 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली थी।

bharat-opening-day-box-office-collection-wednesday-day-1-occupancy-report

शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर, एक दीवाली रिलीज़ थी और इस फिल्म को भी 70 प्रतिशत के ऊपर की ऑक्यूपेंसी मिली थी। इसका मतलब साफ है कि सलमान खान 42 करोड़ का आंकड़ा तो किसी भी कीमत पर पार करेंगे ही लेकिन देखना है कि फिल्म के ओपनिंग आंकड़े कहां पर रूकते हैं।

फिल्म में सलमान खान काफी समय बाद एक इमोशनल अवतार में नज़र आ रहे हैं और इसलिए फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वैसे भी फिल्म के टिकट के दाम और बुधवार से रविवार तक का वीकेंड, फिल्म को बहुत मदद करने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X