भारत बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन भी सलमान खान का कहर, 100 करोड़ पार की कमाई
42.30 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी सलमान खान का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा। हालांकि फिल्म की कमाई कुछ नीचे लुढ़की है। दूसरे दिन यानि की गुरुवार को फिल्म ने 31 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन रहा है 73.30 करोड़।
वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत ने पहले दिन ओवरसीज़ में लगभग 10 करोड़ की कमाई है और दूसरे दिन ये कमाई बढ़कर 17 करोड़ तक पहुंची। वहीं अगर भारत में गुरूवार की कमाई की बात करें तो ये छुट्टी ना होने के कारण गिरी है।
गौरतलब है कि 42 करोड़ की ओपनिंग के साथ सलमान खान ने अपने 30 साल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। ईद माने सलमान खान और सलमान खान माने ईद। लिहाज़ा ये सलमान खान के साथ बॉलीवुड की भी सबसे बड़ी ईद ओपनिंग की है। वहीं सलमान खान के करियर की ये 14वीं बंपर ओपनिंग थी।
गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान का ईद ओपनिंग रिकॉर्ड अली अब्बास ज़फर की सुलतान के पास था और अब ये भारत के पास आ चुका है। वहीं अली अब्बास ज़फर और सलमान खान की ये लगातार तीसरी बंपर ओपनिंग है। इसके पहले, सुलतान और टाईगर ज़िंदा है ने भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











