..................... Bharat became biggest Box Office opener for Salman Khan - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE- 'भारत' का तहलका- बनी सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर- रिकॉर्डतोड़ कमाई

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बुधवार को 42.30 करोड़ की ओपनिंग दी है। इसी के साथ भारत सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि यह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और हैप्पी न्यू ईयर के बाद बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है।

बता दें, सलमान की अब तक की सबसे ब़ड़ी ओपनिंग थी प्रेम रतन धन पायो.. जिसने 40.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब भारत ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म ने धमाका कर दिया है। यह कैटरीना कैफ की भी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है।

salman khan

भारत को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन फैंस ने फिल्म को काफी पसंद किया है। खासकर सिंगल स्क्रीन पर फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। इसी का नतीजा है कि बुधवार को क्रिकेट विश्व कप में इंडिया का पहला मैच होने के बावजूद फिल्म ने इतनी तगड़ी कमाई कर ली। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत सलमान खान की चौथी 300 करोड़ी फिल्म साबित होती है?

यहां देंखे सलमान खान की फिल्मों का टॉप ओपनिंग कलेक्शन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X