Bhaiyya Ji BO Collection: नहीं चला 'भैया जी' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी मनोज बाजपेयी की फिल्म

Bhaiyya Ji BO Collection

Bhaiyya Ji Box office Collection: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बायपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मनोज बायपेयी के एक्शन भरी फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन काफी धीमा नजर आ रहा है। मनोज बायपेयी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी की कमाई।

दूसरे दिन फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन
भैया जी के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की थी। वहीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 20 करोड़ के कम बजट में बनाया गया है। बताते चलें कि फिल्म के पास कमाई करने का कम समय है क्योंकि अब 31 मई को रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। इसके बाद कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन (14 जून) कल्कि 2898 (27 जून) के साथ ही कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो भैया जी को जबरदस्त टक्कर देंगी।

जानें फिल्म की कहानी
मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी में वह बाहूबली भैया यानी कि राम चरण का किरदार निभा रहे हैं। उनका बिहार में भौकाल है, लेकिन दिल्ली में उनके भाई की हत्या हो जाती है। जिसके बाद वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म में भैया जी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देख आप भी कहेंगे वाह। आपको बताते चलें कि यह फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म में मनोज बायपेयी के अलावा बिपिन शर्मा,जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन, सुविंदर विक्की जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X