Bhaiyya Ji BO Collection Day 6: कछुए की चाल से भी धीमी चल रही है 'भैया जी'की कमाई, जानें कलेक्शन

Bhaiyya Ji Box office Collection

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर मनोज बायपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। फिल्म में उनकी एक्टिंग तो हमेशा की तरह शानदार रही है, लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है या यूं कहें कि फिल्म कछुए की चाल से भी धीमी है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बिपिन शर्मा,जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन, सुविंदर विक्की जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

छठे दिन इतनी हुई कमाई
फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन हर दिन ही फीका दिखाई दे रहा है। जहां पहले दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन 0.9 करोड़ रुपये। पांचवे दिन 0.85 करोड़ रुपये और छठे दिन Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 0.7 करोड़ रुपये(अनुमानित) की कमाई की है। यानी की फिल्म अब तक 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म में बाहूबली भैया यानी कि राम चरण का किरदार निभा रहे हैं। उनका बिहार में भौकाल है, लेकिन दिल्ली में उनके भाई की हत्या हो जाती है। जिसके बाद वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म में भैया जी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देख आप भी कहेंगे वाह। आपको बताते चलें कि यह फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X