Bhaiyya Ji BO Collection Day 5: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का नहीं चला भौकाल, 5 दिनों में बस इतना कलेक्शन

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 5

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 5: मनोज बायपेयी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करता है। फिलहाल तो वह इन दिनों अपनी हाल ही में आई फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज बायपेयी के अलावा बिपिन शर्मा,जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन, सुविंदर विक्की जैसे कई सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जहां क्रिटिक्स को फीकी लग रही है, वहीं मनोज बाजपेयी की एक्टिंग धमाल मचा रही है।

इतनी हुई फिल्म की कमाई
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो चुके हैं। जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन 0.9 करोड़ रुपये। पांचवें दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन (अनुमानित) किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 6.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो रहा है।

भैया जी को टक्कर देने आ रही हैं ये फिल्में
बताते चलें कि भैया जी फिल्म के पास कमाई करने का कम समय है। क्योंकि अब सिनेमाघरों में मनोज बाजपेयी की फिल्म को टक्कर देने आ रही हैं एक नहीं बल्कि कई फिल्में। 31 मई को रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। इसके बाद कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन (14 जून) कल्कि 2898 (27 जून) के साथ ही कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो भैया जी को जबरदस्त टक्कर देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X