Bhaiyya Ji BO Collection Day 4: चौथे दिन धड़ाम से गिरी 'भैया जी' की कमाई, बस इतना हुआ कलेक्शन

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 4: मनोज बायपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। बता दें कि यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनोज बायपेयी के अलावा बिपिन शर्मा,जतिन गोस्वामी, जोया हुसैन, सुविंदर विक्की जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में मनोज बायपेयी का दमदार अवतार तो देखने को मिल रहा है, लेकिन फिल्म की कहानी में क्रिटिक्स को कोई दम नहीं दिख रहा है। शायद इसीलिए फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पा रही है।
फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 0.90 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। यानी कि सिर्फ 90 लाख रुपये। वहीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अब तक 5.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बताते चलें कि फिल्म का बजट 20 करोड रुपये का बताया जा रहा है। बता दें कि इस शुक्रवार से फिल्म को जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है।
रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में
बताते चलें कि फिल्म के पास कमाई करने का कम समय है क्योंकि अब 31 मई को रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। इसके बाद कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन (14 जून) कल्कि 2898 (27 जून) के साथ ही कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो भैया जी को जबरदस्त टक्कर देंगी।
जानें फिल्म की कहानी
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म में बाहूबली भैया यानी कि राम चरण का किरदार निभा रहे हैं। उनका बिहार में भौकाल है, लेकिन दिल्ली में उनके भाई की हत्या हो जाती है। जिसके बाद वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म में भैया जी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देख आप भी कहेंगे वाह। आपको बताते चलें कि यह फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











