..................... Bhaiyya Ji Box office Collection Day 3: manoj Bajpayee's Bhaiyya Ji earned few crore on third day - Hindi Filmibeat

Bhaiyya Ji BO Collection Day 3: तीसरे दिन भी फुस्स रही 'भैया जी', मनोज बाजपेयी का नहीं चला भौकाल

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 3

Bhaiyya Ji Box office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर मनोज बायपेयी की फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म फैन्स की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। फिल्म क्रिटिक्स भी फिल्म की काहानी जान अधिक उत्साहित नहीं हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

तीसरे दिन इतनी हुई कमाई
मनोज बायपेयी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने फिल्म ने तीसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट 20 करोड रुपये का बताया जा रहा है। जबकि फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम है।

ये फिल्में देने आ रही हैं टक्कर
बताते चलें कि फिल्म के पास कमाई करने का कम समय है क्योंकि अब 31 मई को रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। इसके बाद कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन (14 जून) कल्कि 2898 (27 जून) के साथ ही कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो भैया जी को जबरदस्त टक्कर देंगी।

क्या है फिल्म की कहानी
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म में बाहूबली भैया यानी कि राम चरण का किरदार निभा रहे हैं। उनका बिहार में भौकाल है, लेकिन दिल्ली में उनके भाई की हत्या हो जाती है। जिसके बाद वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म में भैया जी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म मनोज बाजपेयी की एक्टिंग देख आप भी कहेंगे वाह। आपको बताते चलें कि यह फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X