'बेल बॉटम' DAY 9 बॉक्स ऑफिस- लाखों में पहुंचा कलेक्शन, संघर्ष कर रही है अक्षय कुमार की फिल्म
19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' ने दर्शकों को थियेटर तक लाने की कोशिश की है। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में 9 दिन गुजार लिये हैं। जाहिर है कि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं दिखाया है।
जहां ट्रेड पंडितों को कम से कम फिल्म से 50-60 करोड़ तक के कलेक्शन की उम्मीद थी। वहीं, फिल्म 20-25 करोड़ के आंकड़ा तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही है। 9 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 19.50 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि फिल्म का प्रतिदिन कलेक्शन अब करोड़ से घटकर लाखों में पहुंच चुका है।

नौवें दिन फिल्म ने 80 से 90 लाख के लगभग की कमाई की है। आंकड़ों को देखकर माना जा सकता है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 25- 26 करोड़ तक पहुंच सकता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए जाहिर है इस फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों से नहीं की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications