'बेल बॉटम' DAY 6 बॉक्स ऑफिस- धीरे धीरे आगे बढ़ रही है अक्षय कुमार की फिल्म, जानें अब तक की कुल कमाई
पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'बेल बॉटम' उम्मीद के मुताबिक तो नहीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 6 दिन गुजार लिये हैं। कोविड से जुड़ी सभी नियमों का पालन करते हुए फिल्म 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दिखाई जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में सिनेमाघर अभी भी बंद बताये जा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, वीकेंड पर थोड़ी बढ़त दिखाने के बाद फिल्म ने सोमवार और मंगलवार को 1.51 करोड़ और 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, 6 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 16.10 करोड़ तक पहुंचा है।

बता दें, लंबे लॉकडाउन के बाद इस फिल्म का सिनेमाघर में रिलीज होना बॉक्स ऑफिस के लिए एक खास मौका माना जा रहा है। सोमवार से दिल्ली में फिल्म के नाइट शो भी शुरु किये गए हैं।
जाहिर है कोविड के पहले के समय में रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस से 'बेल बॉटम' की तुलना करना अनुचित होगा। जहां 5-6 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्में 100 करोड़ के करीब होती थीं, बेल बॉटम 20 करोड़ तक पहुंचने में भी जद्दोजहद कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications