BOX OFFICE: 'सुपर 30' रिलीज से पहले- जानें ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। समीक्षकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खासकर ऋतिक को काफी तारीफ मिल रही है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है कृष 3, जिसने 240 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म काबिल के बाद, ऋतिक लगभग ढ़ाई सालों के बाद दर्शकों के सामने आए हैं। लिहाजा, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 19 सालों में ऋतिक रोशन ने लगभग 23 फिल्में की हैं। जिनमें से 2 हिट, 3 सुपरहिट, 4 ब्लॉकबस्टर और 2 सेमी हिट रही हैं।

ऋतिक की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फिहालल सुपर 30 के क्रेज को देखकर कहा जा सकता है कि यह ऋतिक के सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। कंटेंट की वजह से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
यहां जानें ऋतिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications