अक्षय कुमार BOX OFFICE- बनाया हिट फिल्मों का धमाकेदार रिकॉर्ड- असली खिलाड़ी
21 मार्च को अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'केसरी' के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म को लेकर काफी क्रेज हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह अक्षय कुमार की एक और 100 करोड़ी फिल्म साबित होगी? बता दें, अपने 28 सालों के करियर में अक्षय कुमार की 12 फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है और सुपरहिट रही है।
अक्षय बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो अपनी हर आने वाली फिल्म के साथ नया रिकॉर्ड गढ़ते हैं। एक साल में तीन से चार फिल्में देने वाले यह सुपरस्टार्स 2019 में चार फिल्मों में नजर आएंगे। जाहिर है इसी के साथ अक्षय 100 करोड़ी क्लब में सलमान खान को भी पीछे छोड़ने वाले हैं। सलमान खान 13 फिल्मों के साथ टॉप पर हैं।

बॉलीवुड के हर निर्माता से लेकर निर्देशक आज अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना चाहते हैं। लगभग हर उम्र के लोग उनकी फैन फॉलोइंग में शामिल हैं। सच कहा जाए.. तो बॉलीवुड में खान तिकड़ी और अजय देवगन के बाद.. अक्षय कुमार ही ऐसे सुपरस्टार हैं.. जिन्होंने इतने लंबे समय तक स्टारडम कायम रखा है। आज अक्षय बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों का दूसरा नाम हैं।
यहां हम आपको अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर सफर पर एक झलक दिखाएंगे। उनकी हिट, फ्लॉप फिल्मों का सफर.. यहां देंखे-


Click it and Unblock the Notifications