BOX OFFICE: जॉन अब्राहम के 'बाटला हाउस' की बंपर ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस गुरुवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। रियल घटना पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों और आम पब्लिक से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, अक्षय कुमार की मिशन मंगल के साथ क्लैश होने के बावजूद फिल्म ने बेहतरीन ओपनिंग दी है। बाटला हाउस ने गुरुवार को 14.59 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं, मिशन मंगल ने 29.16 करोड़ की बंपर ओपनिंग दी है। यह धमाकेदार आंकड़ा है। 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह ओपनिंग एक रिकॉर्ड है।
कोई शक नहीं कि बाटला हाउस और मिशन मंगल को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का काफी फायदा मिला है। रियल घटना पर आधारित होने और गंभीर विषय होने के बावजूद 'बाटला हाउस' ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक फिल्म 60-70 करोड़ के आसपास की कमाई कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











