बाटला हाउस ओपनिंग - अक्षय कुमार को मिली जॉन अब्राहम से कड़ी टक्कर, जानिए Occupancy Report
जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस ने बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है और ये भी साबित कर दिया है कि अक्षय कुमार के सामने एक बार फिर से जॉन अब्राहम डटकर खड़े रहने वाले हैं। फिल्म ने लगभग 25 प्रतिशत की ओपनिंग सुबह के शो में की है और ऑक्यूपेंसी के इन आंकड़ों की मानें तो फिल्म 15 - 18 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
माना जा रहा है कि अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के बाद दोपहर के शो में ये ऑक्यूपेंसी 55 से 60 प्रतिशत तक जा सकती है। और शाम तक ये आंकड़ा 65 पहुंच सकता है। कुल मिलाकर फिल्म की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 48 - 52 प्रतिशत तक रहेगी।

अक्षय कुमार की मिशन मंगल भले ही इस वक्त बाटला हाउस से आगे चल रही है लेकिन यहां ये देखना दिलचस्प है कि बाटला हाउस के पास स्क्रीन की कमी है, ऐसे में 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी एक बेहतरीन आंकड़ा है।
फिल्म निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट की है और सच्चे एनकाउंटर केस पर आधारित है। देखना है कि लोग इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं। आपको बताते हैं 2019 की ऑक्यूपेंसी का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications











