..................... Batla House Box Office Collection Day 3 Saturday Box Office - Hindi Filmibeat

बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस - जॉन अब्राहम ने तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

By Staff

जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की है। वहीं फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी अच्छा रहा है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छी रेटिंग दी है और इस कारण से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म टिक चुकी है। ऐसे में तय है कि फिल्म अभी साहो की रिलीज़ तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी।

दिलचस्प ये है कि जॉन अब्राहम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल को कड़ी टक्कर दी है। इसके बाद अब देखना है कि फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ के वीकेंड के बाद कितना पहुंच पाता है।

बाटला हाउस असली घटना पर आधारित कहानी है। फिल्म एक ऑफिसर की कहानी है जो भारत के सबसे बड़े एनकाउंटर के साथ जुड़ा हुआ है। वहीं जॉन अब्राहम की देशभक्ति का इफेक्ट वैसे भी दर्शकों पर छा चुका है। पिछले साल भी दो देशभक्ति फिल्में 15 अगस्त पर भिड़ी थीं।

जहां जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते पिछले 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थी वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार अपनी फिल्म गोल्ड के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X