BOX OFFICE..अक्षय कुमार और हॉलीवुड के बीच फस गई ये धमाकेदार फिल्म !
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का राज चल रहा है। 11 अगस्त को रिलीज़ हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा की धमाकेदार कमाई अब भी जारी है और इसने 115 करोड़ रुपए का आकड़ा कब का पार कर दिया है। वहीं पिछले सप्ताह कृति सेनन की फिल्म बरेली की बर्फी भी रिलीज़ हुई जिसकी तारीफें तो जमकर हुई हैं।

एक तरफ जहां पहले से ही टॉयलेट का धमाका जारी था तो इसी दौरान हॉलीवुड की हॉरर फिल्म एनाबेल भी 11 अगस्त को रिलीज़ हुई। इस कारण बरेली की बर्फी फिल्म को शानदार रिएक्शन मिलने के बाद भी कमाई के लिए ये फिल्म हाथ पैर मार रही है।
इस फिल्म पर अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा और एनाबेल हावी पड़ती नज़र आ रही है। इस वीकेंड तक बरेली की बर्फी ने 11.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को 1.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर फिल्म ने अभी तक 13.37 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
शाहरुख सलमान सब FLOP..बस 10 दिन..फिर अजय देवगन का होगा धमाका !
'बरेली की बर्फी' ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि शनिवार को आंकड़ा बढ़कर 3.85 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था।
शाहरुख सलमान तो चले नहीं..अब सबसे ADULT फिल्म से काम चला लीजिए !
इस फिल्म का बजट 18-20 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है, और इस तरह के कलेक्षन को देखकर लग रहा है कि प्रॉफिट पाने के लिए इस फिल्म को और मशक्कत करनी पड़ेगी।
जिस तरह से अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और एनाबेल धड़ाधड़ कमाई कर रही है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है। अब अक्षय इतना धमाका कर ही रहे हैं तो चलिए नज़र डाल लेते हैं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस हाल पर...


Click it and Unblock the Notifications